Connect with us

Uttarakhand

सीएम धामी ने बेरीनाग में जताया शोक, पूर्व सैनिक चंदन सिंह कोरंगा को दी श्रद्धांजलि..

Published

on

सीएम धामी ने बेरीनाग में जताया शोक, पूर्व सैनिक चंदन सिंह कोरंगा को दी श्रद्धांजलि..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान बेरीनाग पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिता, सेवानिवृत्त सैनिक चंदन सिंह कोरंगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
बेरीनाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त कोरंगा परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार और पार्टी परिवार पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदन सिंह कोरंगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
आपको बता दें कि चंदन सिंह कोरंगा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और अपने अनुशासित व सरल व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में सम्मानित माने जाते थे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement