Connect with us

Uttarakhand

सीएम ने दिए साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश, सब्जी विक्रेताओं ने किया आभार व्यक्त

Published

on

सीएम ने दिए साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश, सब्जी विक्रेताओं ने किया आभार व्यक्त

जसपुर : उधम सिंह नगर के जसपुर नगर में सब्जी विक्रेताओं ने सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारी जनपद उधम सिंह नगर को आदेशित कर जसपुर नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है

सीएम ने दिए साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

आपको बता दे कि जहां बरसों से मंडी चौक में सजता था बाजार कुछ चन्द्र लोगो ने बीते वर्ष न्यायालय में याचिका दायर कर अतिक्रमण के नाम पर खाली करा दिया गया। साल 2014 में मनोज अग्रवाल नाम के व्यक्ति द्वारा बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर एक जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर की गई थी। जिसका संज्ञान लेकर न्यायालय ने 14 जून 2018 को जसपुर नगर पालिका प्रशासन को बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए आदेशित किया था।

जिसका पालन कर नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटा दिया था। जिस कारण बाजार परिसर में लगने वाली करीब सब्जी विक्रेताओं की 500 दुकानें तीतर बीतर हो गई थी। तब से अब तक वीरान पड़े इस बाजार परिसर मैं वाहनों की लंबी-लंबी कटारे लगी नजर आती है जो अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। अब इस मामले में सीएम ने साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जिस कारण सब्जी विक्रेताओं ने सीएम का आभार व्यक्त किया है।

सब्जी विक्रेताओं ने सीएम का किया आभार व्यक्त

सब्जी विक्रेताओं ने मीडिया से दूर होकर भाजपा नेता शीतल जोशी का भी आभार व्यक्त कर बताया गया। शीतल जोशी द्वारा पुनः साप्ताहिक बाजार लगवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर निरीक्षण के लिए जो आदेश कराया गया है उसे सब्जी विक्रेताओं ने सराहनीय काम बताया। जिससे सभी सब्जी विक्रेताओ में खुशी की लहर है। इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उच्च न्यायालय में गलत तरीके से जनहित याचिका दायर की थी जिससे यहां बरसो से लगने वाला पूरा बाजार हटा दिया गया था जिस कारण सब्ज़ी विक्रेताओं की दुकाने बंद हो गई और जो उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement