Connect with us

Uttarakhand

CM धामी ने दी चैत्र नवरात्रि व नवसंवत्सर की बधाई, आवास पर किया हवन-पूजन

Published

on

CM धामी ने दी चैत्र नवरात्रि व नवसंवत्सर की बधाई, आवास पर किया हवन-पूजन

देहरादून : सीएम धामी ने प्रदेश के नागरिकों को माँ आदि शक्ति भगवती की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो।

CM धामी ने दी नवरात्रि व नवसंवत्सर की बधाई

हिंदू नववर्ष 2026 को नए संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने, अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

ये नवसंवत्सर सभी के सभी के जीवन में लाए खुशहाली

मुख्यमंत्री ने कामना की कि ये नवसंवत्सर सभी के जीवन में खुशहाली, शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आए। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि हम मिलकर आपसी सद्भाव, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करें।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement