Connect with us

Uttarakhand

वसंत पंचमी पर स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम

Published

on

वसंत पंचमी पर स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम


हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज वसंत पंचमी पर गंगा स्नान के लिए हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। वसंत पंचमी माँ सरस्वती की आराधना का पर्व है। लोग दूर-दूर से गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वसंत पंचमी पर हरिद्वार में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ा सैलाब

धर्मनगरी हरिद्वार में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के भोर से ही हर की पौड़ी के ब्रह्मकुंड समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से मां गंगा में स्नान कर सूर्य उपासना की। इस दौरान घाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे, वहीं परंपरा के अनुसार पीले वस्त्रों में श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति ने पर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया।

वसंत पंचमी पर गंगा स्नान से होती है मन की शुद्धि

तीर्थ पुरोहित शुभम शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन गंगा स्नान से मन की शुद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है। शास्त्रों में इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा को विशेष पुण्यदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी कहा जाता है, जिसे ऋतु परिवर्तन और नव ऊर्जा के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

व्यवस्था को लेकर किए गए पुख्ता इंतजाम

वहीं पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था, जिससे सुबह चार बजे से ही गंगा घाटों पर भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु परिवार समेत घाटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। उधर, प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement