Connect with us

Uttarakhand

नैनीताल में दिवाली की धूम, रंग-बिरंगी बिजली की मलाओं से रोशन हुई सरोवर नगरी

Published

on

नैनीताल में दिवाली की धूम, रंग-बिरंगी बिजली की मलाओं से रोशन हुई सरोवर नगरी





सरोवर नगरी नैनीताल में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। दीपावली की पूर्व संध्या को सरोवर नगरी का मनोरम दृश्य देखने को मिला। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल में दिवाली की धूम

दीवाली के दौरान घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से जगमगा उठा पूरा शहर नगर के चाइना पीक से कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि जिसने से नजारा देखा एक पल के लिए वहीं ठहर गया। इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी चाइना पीक पहुंचे।

जगमगाते नैनीताल को देख हर कोई मंत्रमुग्ध 

आपको बता दें कि चाइना पीक की छोटी समुद्र की सतह से सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है जहां से झील के साथ पूरे शहर का अदभुद दृश्य देखने को मिलता है। वही दीवाली पर जगमगाते नैनीताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग काफी देर तक रूक कर इस नजारे को निहारते हुए नजर आए।

हल्की विंटर लाइन ने दृश्य में लगाए चार चांद 

नैनीताल के पूर्वमुखी उच्चतम पर्वतीय श्रृंखला नयना पीक(चाइना पीक)से नैनीताल का नजारा देखने लायक था। समुद्र सतह से लगभग 7.500फीट की ऊंचाई पर बने इस टूरिस्ट स्पॉट से पूरे शहर का नैनीझील समेत विहंगम दृश्य नजर आता है।

यहां किलबरी मोटर मार्ग से पखडण्डी के माध्यम से लगभग 3 किलोमीटर खड़ी पहाड़ी से पैदल चलकर पहुंचा जा सकता है। जगमगाती लाइटों के बीच पटाखों का विस्फोट भी इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। नयना पीक से शहर की जगमगाहट के साथ ही मैदानी क्षेत्रों के ऊपर दिख रही हल्की विंटर लाइन भी आकर्षित करती है।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement