Connect with us

Uttarakhand

मीडिया राइट संगठन ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन, 23 विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित

Published

on

मीडिया राइट संगठन ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन, 23 विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित

पत्रकार संगठन (मीडिया राइट) उत्तराखंड ने शनिवार को देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में प्रदेश स्तरीय दीपावली महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। इस दौरान 23 विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया।

मीडिया राइट संगठन ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

मीडिया राइट संगठन ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पत्रकारों के बच्चों को साइकिलें उपहार में दी गईं, साथ ही सरकारी सेवा, सामाजिक कार्य, और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 23 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। ये आयोजन दीपावली के उल्लास के साथ-साथ सामाजिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रतीक बना।

रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मोहा मन

आचार्य शशिकांत दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार, विशिष्ट अतिथि मधु भट्ट, लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेंद्र राणा, डीपीएमआई निदेशक नरेंद्र सिंह, बीजेपी वरिष्ठ नेता प्रदीप दुग्गल, यूनियन अध्यक्ष अमित सिंह नेगी, और प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया।

सांस्कृतिक विभाग की टीम ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। एलन इंस्टिट्यूट देहरादून के सेंटर हेड विनय मानिक ने सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि अभिनव कुमार ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। मंच का संचालन पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा ने अपनी कुशल शैली में किया।

23 विशिष्ट व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

सेना
1. लेफ्टिनेंट कर्नल यू.एस. ठाकुर (सेवानिवृत्त)
2. हनी कैप्टन महेश कार्की (सेवानिवृत्त)
यातायात
3. कांस्टेबल जसवीर सिंह
4. महिला कांस्टेबल भारती थापा
सीपीयू
5. उपनिरीक्षक दाताराम कोठारी
6. कांस्टेबल दीपक कुमार
होमगार्ड
7. प्लाटून कमांडर अजीत सिंह थापा
8. आशीष सुंदरियाल
पीआरडी
9. शांति चौहान
10. अनुज राजपूत
सूचना विभाग
11. सतेंद्र बिजलवान (कनिष्ठ सहायक)
12. संतोशी नेगी (वरिष्ठ सहायक)
108 आपातकालीन सेवा
13. अपर्णा वर्मा (ईएमटी)
14. विनोद कुमार (पायलट)
चिकित्सा
15. डॉ. सुशिल ओझा (प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान विभाग, दून मेडिकल कॉलेज)
अधिवक्ता
16. अभय कुमार श्रीवास्तव
17. मनोज यादव
नगर निगम
18. मनीष पंत (आईटी अधिकारी, नगर निगम देहरादून)
विधान सभा
19. दीपक सिंह पुंडीर (लैब टेक्निशियन, विधान सभा)
शिक्षा
20. डॉ. अंजना गुसाई
21. डॉ. नगमा हसन
सामाजिक कार्यकर्ता
22. दीपशिखा रावत वर्मा
विशेष सम्मान
23. रईस अहमद (सूचना विभाग से 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी)



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement