Connect with us

Uttar Pradesh

VIP एंट्री और समय सहित कई नियम बदले, जानें किसने किया फैसला l

Published

on

VIP एंट्री और समय सहित कई नियम बदले, जानें किसने किया फैसला l



बांके बिहारी मंदिर में VIP एंट्री को बंद करने का निर्णय लिया गया है. आइए जानते हैं –

मथुरा: वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की चौथी बैठक वृंदावन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार और रिटायर्ड सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा ने की। बैठक में गोस्वामी समाज के चार नामित सदस्य भी मौजूद थे।

बैठक में सबसे अहम फैसला यह लिया गया कि मंदिर में VIP दर्शन के लिए जारी विशेष पर्चियां पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी। अब सभी श्रद्धालु समान रूप से एक ही कतार में दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट तय किए गए हैं।

मंदिर का समय भी संशोधित किया गया है। गर्मियों में सुबह 7:00 से 7:15 बजे तक आरती होगी और 7:15 बजे दर्शन शुरू होंगे। दर्शन दोपहर 12:30 तक जारी रहेंगे, उसके बाद 12:30 से 12:45 बजे दोपहर की आरती होगी। शाम को 4:15 से 9:30 बजे तक दर्शन होंगे और रात 9:30 से 9:45 बजे रात की आरती होगी। सर्दियों में सुबह 8:00 से 8:15 बजे आरती, 8:15 से 1:30 बजे तक दर्शन, दोपहर 1:30 से 1:45 बजे आरती, शाम 4:00 से 9:00 बजे दर्शन और रात 9:00 से 9:15 बजे आरती आयोजित की जाएगी।

बैठक में लाइव स्ट्रीमिंग से दर्शन की व्यवस्था पर भी सहमति जताई गई। मंदिर के पास चल और अचल संपत्ति का विवरण 15 दिनों के भीतर समिति को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, 2013 से 2016 तक का विशेष ऑडिट कराया जाएगा। गर्भगृह के बगल स्थित बंद कमरे को खोलने और उसकी वीडियोग्राफी कर इन्वेंटरी तैयार करने की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी।

यह कदम मंदिर में पारदर्शिता, व्यवस्था और सभी श्रद्धालुओं के समान अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement