Connect with us

Uttarakhand

प्रियंका चौहान निर्विरोध बनीं वीडीसी सदस्य

Published

on

प्रियंका चौहान निर्विरोध बनीं वीडीसी सदस्य




देहरादून/कालसी: जौनसार-बावर क्षेत्र के खत समाल्टा ने एक बार फिर सामूहिक एकता और जनचेतना की मिसाल पेश की है। ग्राम फटेऊ की प्रियंका चौहान को निर्विरोध रूप से कालसी ब्लॉक की वीडीसी सदस्य चुना गया है।
जहां एक ओर कई ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए संघर्ष की स्थिति है, वहीं खत समाल्टा के 11 गांवों ने एकमत होकर प्रियंका को समर्थन दिया। उनके नामांकन के दौरान सैकड़ों खतवासी गाजे-बाजे के साथ कालसी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे, जो इस निर्विरोध चयन का उत्सव बन गया।
शिक्षा और नेतृत्व की मिसाल
प्रियंका चौहान इतिहास विषय में एम.ए. हैं और एक सुशिक्षित, जागरूक और विकासशील सोच वाली महिला के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने कहा, “मैं सभी खतवासियों की आभारी हूं और निष्पक्ष व ईमानदारी से विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
प्रमुख पद की भी संभावित दावेदार
इस बार कालसी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में प्रियंका चौहान इस पद की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। उनके समर्थन में उठी एकता की आवाज ने उन्हें क्षेत्रीय राजनीति में एक सशक्त चेहरा बना दिया है।
सामाजिक एकता की मिसाल बना समाल्टा
खत समाल्टा का इतिहास दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक निर्णयों और देव संस्कृति के सम्मान के लिए जाना जाता है। चालदा महाराज की 18 माह की यात्रा हो या हिमाचल-उत्तराखंड के देव कार्य—समाल्टा खत का नाम आदरपूर्वक लिया जाता है।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement