Connect with us

Madhya Pradesh

रेप आरोपी ने बाहर आकर पत्नी और सास को घोंपा चाकू, फिर खुद कर ली आत्महत्या; MP में सनसनीखेज वारदात

Published

on

रेप आरोपी ने बाहर आकर पत्नी और सास को घोंपा चाकू, फिर खुद कर ली आत्महत्या; MP में सनसनीखेज वारदात


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुरSat, 19 Oct 2024 08:59 AM
share Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने बीवी और सास को चाकू घोंपकर खुद आत्महत्या कर ली। शख्स रेप का आरोपी था और जमानत पर बाहर आया था। पत्नी और बहू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शख्स की पहचान विशाल राजपूत के तौर पर हुई है जहां उसने 20 साल की लड़की से इस सील की शुरुआत में प्रेम विवाह किया था। जानकारी के मुताबिक लड़की की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी। यही वजह थी कि वह अपनी बेटी को वापस घर ले गई। इसके बाद विशाल की पत्नी ने उसके खिलाफ रेप केस दर्ज किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद विशाल पत्नी के घर दया और उसे उसके साथ रहने और रेप केस वापस लेने के लिए मनाने लगा। हालांकि पत्नी और मां ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज करवाया जिसमें विशाल पर धमकी देने और केस वापस लेने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इससे विशाल को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे केस में बेल मिलने के बाद विशाल 18 अक्टूबर को फिर महिला के घर गया। महिला ने उसके साथ रहने से मना कर दिया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद विशाल ने गुस्से में अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। जब उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी चाकू घोंप दिया। इसके बाद उन्हें उसी हालत में छोड़ वह वहां से चला गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने उनके बाथरूम में खुद को बंद किया और फिर मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उधर विशाल की मां का दावा है कि पत्नी और उसकी मां ने ही विशाल की हत्या की है। विशाल के एक और रिश्तेदार ने कहा कि महिला ने अपनी मर्जी से विशाल से शादी की थी लेकिन फिर अपने मां के प्रेशर में रिश्ता खत्म कर दिया और झूठे केस दर्ज किए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement