Connect with us

Uttarakhand

ऋषिकेश में 24 घंटे के अंदर 6 महिलाओं से चेन स्नेचिंग, 2 घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी पर बदमाश फरार

Published

on

ऋषिकेश में 24 घंटे के अंदर 6 महिलाओं से चेन स्नेचिंग, 2 घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी पर बदमाश फरार

ऋषिकेश में सक्रिय चेन लुटेरों ने 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर छह महिलाओं के गले से चेन छीनकर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है। दिनदहाड़े चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने चेन स्नेचरों की तलाश में करीब दो घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन लुटेरे पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने दो महिलाओं से शिकायत मिलने की बात कहते हुए चेन लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाएं बीते गुरुवार को श्री जगन्नाथ शोभायात्रा में शामिल हुईं थीं। कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल के आगमन को लेकर भारी-भरकम सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

बावजूद चेन लुटेरे चेन छीनकर भाग निकले। चेन स्नेचिंग की पहली वारदात चंद्रभागा पुल के आसपास घटी। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर चेन छीनी गई। महिलाओं के गले से चेन गायब होने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने इधर-उधर हाथ-पैर मारा, मगर न कोई चेन मिली न ही लुटेरे। लिहाजा, पुलिस ने शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची दो महिलाओं को जल्द ही चेन लुटेरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। शुक्रवार को भी चेन छीनने की घटना सामने आई।

दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दो महिलाओं ने यात्रा में सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दी थी। अन्य के साथ इस तरह की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत की है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दो महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस अज्ञात की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगलाने में जुटी है। -राजेंद्र सिंह खोलिया, कोतवाल

पशुलोक में महिला से पर्स छीनकर भागा बदमाश

ऋषिकेश में पशुलोक क्षेत्र निवासी वैशाली शुक्रवार को शहर के बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची थीं। उनके साथ दो महिलाएं और थीं। तीनों दोपहर में रेलवे रोड से गुजर रही थीं। इसी बीच दोपहिया सवार अज्ञात ने वैशाली का पर्स सरेआम छीना और फरार हो गया।

घटना से सकते में आई पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पीड़िता ने बताया कि बैग में नगदी, मोबाइल और पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज रखे थे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement