Connect with us

Rajasthan

अशोक गहलोत गांधी के नाम पर ढींढोरा पीट रहे हैं, बोले- मदन दिलावर

Published

on

अशोक गहलोत गांधी के नाम पर ढींढोरा पीट रहे हैं, बोले- मदन दिलावर


राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। दिलावर ने राहुल गांधी को विदेश महिला के पेट से जन्मा बालक बताया है। दिलावर ने कांग्रेस पर गांधी का नाम लेकर षडयंत्र रचने का भी गंभीर आरोप लगाया है। दिलावर आज जयपुर के सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका का अवलोकन करने पहुंचे थे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी को लेकर कहा कि एक विदेशी महिला के पेट से जन्मे हुए बालक हैं, इसलिए इनको भारत से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की स्थापना ही विदेशियों ने की है। यानि विदेशी भाव, विदेशों मे श्रद्धा, भारत मे अश्रद्धा हमेशा कांग्रेस में कूट-कूट कर रही है।

दिलावर ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने कभी गांधी को माना ही नहीं, गांधी के नाम का ढींढोरा पीट रहे हैं। गांधी के नाम पर खुद गांधी कहलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। काहे के गांधी है भाई। ये कैसे गांधी हैं, जो गांधी वाटिका म्यूजियम में पैसा लगाने में भी भ्रष्टाचार कर गए? उन्होंने आगे कहा कि मैं 2 अक्टूबर को सिर्फ उनको आमंत्रित करता हूं, जिनका मन और विश्वास गांधी जी में है।

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने इस गांधी वाटिका के माध्यम से केवल भ्रष्टाचार किया है, गांधी जी के जो सिद्धांत इस वाटिका में होने चाहिए, वो नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ गांधी जी के नाम का उपयोग कर रही है, उन्हीं के नाम का इस्तेमाल करके उन्होंने आपातकालीन लगाई। इंदिरा गांधी, राहुल गांधी इनका कोई नाता गांधी जी से नहीं है। 

कांग्रेसी तो गांधी जी के कट्टर विरोधी थे। लेकिन आज ये सिर्फ गांधी के नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं। इस भवन में पैसा लगाने पर भी वो भ्रष्टाचार कर गए हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी एवं तत्‍कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल 23 सितंबर को जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनी गांधी वाटिका का लोकार्पण किया था।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement