Connect with us

Rajasthan

कुसुम यादव होंगी हेरिटेज नगर निगम जयपुर की कार्यवाहक मेयर, आदेश जारी

Published

on

कुसुम यादव होंगी हेरिटेज नगर निगम जयपुर की कार्यवाहक मेयर, आदेश जारी


राजस्थान में कुसुम यादव को  हेरिटेज नगर निगम जयपुर की कार्यवाहक मेयर बनाया गया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले कांग्रेस के 8 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए है। पार्षदों ने मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। इनमें मनोज मुद्गल, उत्तम शर्मा, ज्योति चौहान, सुशीला, अरविंद मेठी, मो० जकारिया, पारस जैन और संतोष कंवर का नाम शामिल है। इन पार्षदों की ज्वाइन से अब भाजपा के पास पूर्ण बहुमत हो गया है। यानी नए कार्यवाहक मेयर की तलाश बुधवार को समाप्त हो जाएगी।

इन पार्षदों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा को अपना समर्थन दिया। इनमें मनोज मुद्गल, उत्तम शर्मा, ज्योति चौहान, सुशीला देवी, अरविंद मेठी, मोहम्मद जकरिया, पारस जैन और संतोष कंवर शामिल हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी पार्षदों ने बिना शर्त हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सौंपा। इन पार्षदों की मुनेश गुर्जर के निलंबन से पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। इन 8 पार्षदों ने उसी समय भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि जयपुर हैरिटेज नगर निगम में कुल 100 पार्षद सीटें हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत होती है। 2020 के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस के 47 पार्षद, बीजेपी के 42 पार्षद और 11 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते थे। इनमें से 9 ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया था। दो ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की मेयर चुनी गई थी। लेकिन मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद समीकरण बदल गए। कांग्रेस के 8 पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार कर गई। ऐसे में बीजेपी का मेयर बनना तय माना जा रहा था।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement