Connect with us

Madhya Pradesh

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति पर 5-5 शादी करने का आरोप, महिला ने ग्वालियर SP से लगाई न्याय की गुहार

Published

on

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति पर 5-5 शादी करने का आरोप, महिला ने ग्वालियर SP से लगाई न्याय की गुहार


ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पहुंची एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति पर धोखा देते हुए पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि इस मामले में वह महिला थाने में FIR भी दर्ज करा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अबतक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके बाद अब वह विदेश भागने की फिराक में है। ऐसे में उसने पुलिस ने आरोपी पति का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त करने की अपील की। उधर इस मामले में डीएसपी महिला अपराध शाखा ने पीड़ित महिला की बात को सुन उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़ित महिला का नाम ममता जमरा है। जिसकी शादी 23 मई साल 2018 में मुरार तिकोनिया निवासी रमेश सिंह शेखर के बेटे रुस्तम सिंह शेखर से हुई थी। 2022 में महिला ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया था जो कि अभी न्यायालय में विचारधीन है।

शिकायतकर्ता महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से उसका आईआईटीयन पति कंपनी के काम का हवाला देते हुए ज्यादातर घर से गायब रहता था, ऐसे में जब उसने छानबीन की तो पता चला कि उसके पति के कई अफेयर चल रहे हैं। फिर पता चला कि वह अपने हाई प्रोफाइल स्टेटस का दिखावा करते हुए हर साल नई-नई शादी करता है। महिला के मुताबिक इस काम में उसकी बहनें और जीजा भी साथ देते हैं।

महिला ने बताया कि पिछले साल ही उसके पति ने राजस्थान के भरतपुर जाकर ज्योति गोयल नाम की लड़की से शादी की है, जो कि उसकी पांचवीं पत्नी है। महिला ने खुद को अपने पति की पहली पत्नी बताया। महिला के मुताबिक उसका पति एक विदेशी कंपनी में काम करता है और अपने खिलाफ दर्ज मामलों की एक भी सुनवाई में अबतक पेश नहीं हुआ है। ऐसे में उसके खिलाफ कई वॉरंट भी जारी हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अबतक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

महिला के मुताबिक अब उसका पति विदेश भागने की फिराक में है। इसी बात को लेकर वह गुरुवार को पुलिस अधिकारियों से मिली और आरोपी पति का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त करने के लिए कहा। उसने कहा कि वह पहली पत्नी है और नियमों के अनुसार उसे न्याय मिलना चाहिए। 

डीएसपी महिला अपराध शाखा किरण अहिरवार ने पीड़ित महिला की बात को सुन उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

वहीं इस मामले को लेकर DSP किरण अहिरवार ने बताया कि ‘पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है, जो कि उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी कर चुका है। इस बारे में उसने 2022 में महिला थाने में FIR भी दर्ज कराई है। उसने दहेज उत्पीड़न के अलावा भरण पोषण का केस भी लगाया है,लेकिन वह कोर्ट की पेशी पर नहीं आ रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ वॉरन्ट जारी हो चुके हैं। हालांकि महिला को फिलहाल यह नहीं पता है कि वह कहां नौकरी कर रहा है। वॉरन्ट जैसे ही थाने में आएंगे उसे तामील कराया जाएगा।’



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement