Chhattisgarh
Congress wants to usurp people property and give it to Muslims Deputy Chief Minister Saw – लोगों की संपत्ति हड़पकर मुसलमान को देना चाहती है कांग्रेस

ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। रायपुर में पत्रकारों शिव चर्चा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के विरासत टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। अरुण साव ने कहां की घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस का एक हिडन एजेंडा सामने आया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति हड़प कर मुसलमान को देना चाहती है। साथ ही कहा कि अब देश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश में इंडिया गठबंधन के लोगों के द्वारा कांग्रेस के लिए वोट मांगने को लेकर कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह से हर का स्वाद चखना वाली है। साव ने कहा यही हर का डर है कि इंडिया गठबंधन के दल एकजुट हो रहे हैं। इसका लाभ कांग्रेस को कभी मिलने वाला नहीं है। अब जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी के ऊपर से उठ चुका है। अरुण साव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होने वाली है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।
दूसरे चरण के मतदान को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने चर्चा करते हुए कहा कि पहले चरण में बस्तर की सीट पर समीक्षा पूरी हो चुकी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने लगातार अभियान चलाते हुए सभाएं और बैठक की हैं। दूसरे चरण की तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी बड़े वोट के अंतराल से जीतने वाली है।