Chhattisgarh
Bees attack employees on election duty more than 20 employees injured

ऐप पर पढ़ें
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के उत्तर बस्तर कांकेर में लोकसभा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया है। इस हमले में करीब 20 कर्मचारी घायल हो गए हैं। इन कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा चुनाव में प्रशिक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, 6 घायल कर्मचारियों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापुर में भर्ती कराया गया है। वहीं जब मधुमक्खियों की हमले की सूचना पर भानुप्रतापपुर एसडीएम घायल कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और उनका हाल जाना, बतादे कि इसी महीने 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसमें कांकेर लोकसभा सीट भी शामिल है।
कैसे हुआ हादसा
बतादें कि यह पूरा मामला कांकेर लोकसभा के भानुप्रतापपुर का बताया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया है। भानुप्रतापुर के एक निजी स्कूल सेंट जोसेफ में कर्मचारियों को आगामी चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा था उस वक्त दी मौजूद मधुमक्खियों की झुंड ने कर्मचारियों को काट लिया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और मधुमक्खियों से बचने कर्मचारी इधर उधर भागने लगे थे।