Connect with us

Blog

Chandra Grahan kab hai 2024 lunar eclipse and holi on 25 march know impact of eclipse 2024 on zodiac sign

Published

on

Chandra Grahan kab hai 2024 lunar eclipse and holi on 25 march know impact of eclipse 2024 on zodiac sign


Lunar Eclipse 2024 Tarot Horoscope : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन,सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी होता है। ग्रहण के प्रभाव से जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में सूतक काल से ग्रहण तक की अवधि में शुभ कार्यों की मनाही होती है। कहा जाता है इस दौरान किए गए कार्यों के अशुभ फल मिलते हैं। इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही होली भी पड़ रहा है। मार्च महीने में लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और लोग हर्षोल्लास के साथ होली मना सकेंगे। हालांकि, यह चंद्रग्रहण कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव?

मेष राशि : पॉजिटिविटी, ईमानदारी और विचारों में स्पष्टता ताकत बनकर आपको लाइफ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। जीवन में नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि : आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

मिथुन राशि : चंद्रग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। विचारों में स्पष्टता आएगी। कनफ्यूजन की स्थिति दूर होगी। नेगेटिवटी से मुक्ति मिलेगी। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि : लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी, लेकिन धैर्य बनाएं रखें। समस्याओं का समझदारी से समाधान निकालें। व्यर्थ के चिंतन से बचें। शांत दिमाग से फैसले लें। 

सिंह राशि : चंद्रग्रहण के बाद सिंह राशि वालों को तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। करियर में सफलता की राह आसान होगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। अचानक से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि :मिथुन राशि वालों चंद्रग्रहण के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करें। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि : आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। नई स्किल सीखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। इससे जीवन में उन्नति के असीमित अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : चंद्रग्रहण के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे। आने वाले दिनों में परिवर्तनों को तरक्की का अवसर समझकर आगे बढ़ते रहें।

धनु राशि : अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। इस दौरान अपने सपनों को साकार करने में सफल होंगे। ग्रहण से बढ़ती चुनौतियों के बावजूद जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी।

मकर राशि :जीवन में अनिश्चितता बनी रहेगी। हालांकि, ग्रहण के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। अपने अटूट विश्वास और कड़ी मेहनत से चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। विपरीत परिस्थितियों को नियंत्रित करने में सफलता हासिल करेंगे।

कुंभ राशि : महत्वपूर्ण परिवर्तनों के संकेत हैं। पराक्रम और साहस रंग लाएगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी। तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। 

मीन राशि : जीवन में नए चमत्कारिक बदलाव आएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। धनार्जन के नए मार्ग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 



Source link

Advertisement