Blog
Numerology Horoscope 20 March 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

ऐप पर पढ़ें
Numerology Horoscope 20 March 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 20 मार्च का दिन…
मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कई सोर्स से पैसा आएगा। कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। तरक्की के नए अवसर नजर आएंगे। विरोधी एक्टिव रहेंगे, लेकिन मुश्किलों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।
मूलांक 2 : कार्यों के उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में सकारात्मक माहौल बरकरार रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कामयाबी की राह आसान होगी। ऑफिस मीटिंग में नए आइडियाज के साथ जाएं। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर संग लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। बिजनेसमेन को व्यापार में मुनाफा होगा।
मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। साथी का सपोर्ट मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मूलांक 4 : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। नए अनुभवों का आनंद लेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा अलर्ट रहें। सोच-समझकर धन खर्च करें। जल्दबाजी में किसी भी चीज की खरीदारी न करें। रिश्तों में साथी का सम्मान करें। क्रोधवश कोई फैसला न लें। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में अपनी रुचि दिखाएं। इससे सफलता की राह की बाधाएं दूर होंगी।
मूलांक 5 : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। लाइफ में छोटी-मोटी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकियां न बढ़ाएं। धन लाभ के लुभावने ऑफर में फंसने से बचें। इनवेस्टमेंट के डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। प्रोफेशनल लाइफ में नए लोगों से मिलने और नेटवर्किंग बढ़ाने की कोशिश करें। इससे करियर ग्रोथ के भरपूर चांसेस मिलेंगे।
मूलांक 6 : चुनौतियों से न घबराएं। धैर्य बनाए रखें और कामयाबी हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें। आज आप अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। नए स्किल सीखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। इससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।
मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों को आज काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। परिजनों के सपोर्ट से जीवन में खुशियां आएंगी। प्रोफेशनल लाइफ में ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
मूलांक 8 : आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार मिलेंगे।
मूलांक 9 : मन शांत रहेगा। चिंता मुक्त होकर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें सुलझ जाएंगी।