Blog
Eclipse in india 2024: Surya Grahan 2024 Timing never happened in 50 years sun not visible for 7 5 minutes Solar Eclipse date time in india

ऐप पर पढ़ें
Eclipse in india 2024: होली के 15 दिन बाद यानी चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्यग्रहण बहुत खास होगा, क्योंकि पिछले 50 सालों में ऐसा ग्रहण नहीं लगृा है।आइए जानते हैं क्या होगा इसका सूतक काल और इस ग्रहण की खासियतो ंके बारे में। आखिर क्यों इस ग्रहण को बताया जा रहा है कि पिछले 50 सालों बाद ऐसा ऐसा ग्रहण पड़ रहा है। इस साल 8 अप्रैल यानी चैत्र नवरात्रि के दिन सूर्यग्रहण लगेगा। यह ग्रहण पिछली आधी सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरे सोलर डिस्क को कवर कर लेगा और दिन में रात हो जाएगी।
एक दुर्लभ ग्रहण
ग्रहण से एक दिन पहले जैसे ही चंद्रमा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी के करीब आएगा, जिससे खगोलीय घटना के समय यह सिर्फ 3,60,000 किलोमीटर दूर रह जाएगा। दरअसल इस तरह चंद्रमा सूर्य को कवर कर लेगा, जिससे ग्रहण के कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा, जो एक दुर्लभ घटना है। पिछली बार इतनी लंबी अवधि के लिए 1973 में सूर्य इतनी देर के लिए नहीं दिखा था, जो अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखा था।
क्या होगा सूतक काल
इस ग्रहण के सूतक काल के बारे में बात करें तो यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस ग्रहण का कोई महत्व भारत में नहीं होगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहणअच्छे से अमेरिका में दिखेगा और वहां पर दिन में ही रात हो जाएगी।
ऐसी स्थिति 2033 तक अब नहीं बनेगी।यह ग्रहण अच्छे से उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। मेक्सिको: सिनालोआ, नायरिट, डुरांगो, चिहुआहुआ और कोहुइला
यू.एस के टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, इलिनोइस, केंटकी, टेनेसी, मिशिगन, इंडियाना, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, न्यू हैम्पशायर और मेन और कनाडा के ओंटारियो, क्यूबेक, न्यू ब्रंसविक, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड, नोवा स्कोटिया और न्यूफ़ाउंडलैंड में इसे अच्छे से देखा जा सकता है।