Blog
shani sade sati and dhaiya upay remedies mahashivratri vrat 2024 shiv ji ko kya chadana chaiye

ऐप पर पढ़ें
Mahashivratri Vrat Shani Sade Sati And Dhaiya : महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दक्षिण भारत के पंचांग (अमावसंत पंचांग) के अनुसार, महा शिवरात्रि माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। वहीं उत्तर भारत के पंचांग (पूर्णिमंत पंचांग) के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। उत्तर और दक्षिण दोनों के पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि एक ही दिन होती है। ग्रेगोरियन कलैण्डर के अनुसार पूरे भारत में तिथि एक ही रहती है। इस दिन, शिव के भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर, उपवास रखकर और पूरी रात जागकर उनकी पूजा करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 8 मार्च 2024, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पावन दिन भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। भगवान शंकर की कृपा से शनि दोष भी दूर हो जाता है। इस समय मकर, कुंभ, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए महाशिवरात्रि के पावन दिन शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करें। शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं…
जल
- शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है शिवलिंग पर जल चढ़ाना। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ऊॅं नम: शिवाय का जप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
दूध
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भी शिवजी प्रसन्न होते हैं। दूध चढ़ाने के बाद शिवलिंग पर गंगा जल या शुद्ध जल जरूर अर्पित करें।
बुध के बाद सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, जमकर होगी धन की बरसात
चीनी
- शिवलिंग पर चीनी चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं।
केसर
- शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से भी भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इत्र
- शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
दही
- शिवलिंग पर दही भी अर्पित करना चाहिए। दही चढ़ाने के बाद शिवलिंग पर गंगा जल या शुद्ध जल जरूर अर्पित करें।
देसी घी
- शिवलिंग पर देसी घी अर्पित करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।
चंदन
- शिवलिंग पर चंदन अवश्य लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से जीवन में मान, सम्मान और ख्याति की कभी कमी नहीं आती।
शहद
- शिवलिंग पर शहद भी अर्पित करना चाहिए। शहद चढ़ाने के बाद शिवलिंग पर गंगा जल या शुद्ध जल जरूर अर्पित करें।
भांग
- शिवलिंग पर भांग भी अर्पित की जाती है। भगवान शिव को भांग अर्पित करना शुभ माना जाता है।