Connect with us

Rajasthan

RSMSSB Result: Final result and cutoff marks of Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2022 released – RSMSSB Result: राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी, Education News

Published

on

RSMSSB Result: Final result and cutoff marks of Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2022 released – RSMSSB Result: राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी, Education News


ऐप पर पढ़ें

RSMSSB Recruitment Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य के पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2022 का फाइनल रिजल्ट और सफल अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। आरएसएमएसएसबी की इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कटाऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Result Link

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम 1977 तथा संशोधित एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2014 के तहत पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की विज्ञप्ति 11 मार्च 2022 को जारी हुई थी। पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की पुन: संशोधित विज्ञप्ति 25 मई 2022 को जारी हुई थी जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1239 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 197 इस प्रकार कुल 1436 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।

चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 जून 2022 को किया गया था। परीक्षा परिणाम 7 जुलाई 2022 को जारी कर सफल अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2022 और 3 फरवरी 2023 को अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित कर नियुक्ति के लिए अनुसंशा भेजी गई थी। लेकिन मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर होने के कारण न्यायालय के आदेश के अनुसार परिणाम में संशोधन किया गया और सफल पाए गए अभ्यर्थियों की सूची व कटऑफ मार्क्स फिर से जारी किए जा रहे हैं। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement