Connect with us

Uttar Pradesh

UP Ayodhya Ram Temple Consecration Inauguration Opening Ceremony 1 and half years girl Dance on road

Published

on

UP Ayodhya Ram Temple Consecration Inauguration Opening Ceremony 1 and half years girl Dance on road


ऐप पर पढ़ें

धर्मपथ पर जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे…गीत को सुनकर रायपुर छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आई डेढ़ वर्ष की सिद्धि मां की उंगली छोड़ सड़क पर नृत्य करने लगी। हालांकि, भीड़ राममंदिर नहीं जा पाई तो जगह-जगह लगी एलईडी के सामने सैकड़ों की संख्या में बैठकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने लगी। इन सबके बावजूद काफी संख्या में लोग जन्मभूमि पथ तक पहुंच गए।

सर्द सुबह, सुरक्षा सख्त फिर भी न डिगे भक्त

अयोध्या में सोमवार की सुबह आह्लाद का उजाला लेकर आई। सूर्यदेव भले ही विलंब से प्रकट हुए लेकिन 500 वर्षों की काली रात ढल चुकी थी। गलन भरी सुबह में सभी उस शुभ क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। रामभक्तों का आह्लाद चरम पर था और वे जन्मभूमि की ओर कदम बढ़ाना चाहते थे पर राह में कड़ा पहरा था। व्यवस्थागत दिक्कतें थीं। इसलिए राम भक्त मर्यादा धारण किए हुए थे।

1990 में कारसेवा के आह्वान पर सरकार ने कहा था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इस बार सरकार ने लोगों से अपील की थी कि फिलहाल अयोध्या न आएं। रामभक्तों ने न तब सरकार की सुनी थी और न ही इस बार उनका मन माना। आसपास ही नहीं, देश के कोने-कोने से भक्त साकेत नगरी पहुंचे पर जहां रोके गए, वहीं रुक गए। पुलिस ने बैरियर लगाकर बाहर से आए भक्तों को प्रणाम की मुद्रा में रोका। तीर्थयात्रियों से हाथ जोड़कर अगले दिन आने का आग्रह किया।

अमिताभ बच्चन को नहीं पहचान सका कर्मी, राम मंदिर के गेट से गुजरते ही रोका

श्रीराम के जयकारे लगा पैदल पहुंच गए नौजवान

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रायबरेली की ओर से नौजवानों का एक बड़ा जत्था अयोध्या पहुंचा। सभी युवक बिहार, उड़ीसा, झारखंड आदि प्रांतों के थे। वे लगातार जय श्री राम जय सनातन और भारत माता की जय के उद्घोष कर रहे थे।

आस्था के हिलोरों ने रोके रखे ई- रिक्शा के पहिए

भोर होते ही सड़कों पर फर्राटा भरने ई रिक्शा के पहिए भी सोमवार को थामे रहे। शाहदत गंज की सड़के सूनी रही। सिर्फ हरी-नीली हूटर लगे वाहन ही नजर आ रहे थे। पुलिस कर्मी भी व्यवस्था संभालने में इधर उधर दौड़ते रहे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद सड़क पर इक्का-दुक्का रिक्शा निकले वह भी जरूरत होने पर।

सेल्फी पॉइंट बना शहादत चौराहा, बच्चों संग बुजुर्गों ने किया क्लिक

अयोध्या के पश्चिमी द्वार शहादत गंज चौराहे के पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों व चौराहे को भव्यतम रूप दिया गया था। इस तरफ से गुजरने वाले लोग खुद को रोक नहीं पा रहे थे। बच्चे,युवा, महिलाएं क्या बुजुर्ग। एक-दूसरे से बस एक क्लिक लेने की गुजारिश करते दिखे।

चौक पर ठिठके कदम, घूंघट की आड़ से सेल्फी का शौक

सहादतगंज चौक पर दोपहर का बाद रंग बिरंगे परिधानों में महिलाएं भी राम लला के आभा मंडल का दीदार करने के लिए सड़कों पर निकली। चौक पर पहुंचते ही मनमोहक दृश्य देखकर उनके कदम ठिठक जाते थे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement