Connect with us

Uttar Pradesh

up weather cold wave dense fog likely in up alert regarding cold

Published

on

up weather cold wave dense fog likely in up alert regarding cold


ऐप पर पढ़ें

UP Weather: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश अंचलों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे भी जा सकती है। अयोध्या में भी घना कोहरा छाए रहने का आसार है। राज्य में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे और कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे का प्रकोप रहेगा यानि धूप नहीं निकलेगी और दिन में भी कुहासा बना रहेगा। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा।

उधर, ताजनगरी रविवार को बेहद सर्द रही। निचला तापमान 4.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह अब तक का सबसे कम निचला पारा है। इस लिहाज से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। रात नौ बजे से ही भीषण कोहरा छा गया। हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।

24 तक कोहरे और गलन की रहेगी मार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 24 जनवरी तक कोल्ड-डे-कंडीशन रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री से कम रहेगा। जबकि निचला तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ में शीतलहर भी चलती रहेगी। सुबह और देर रात घना या अधिक घना कोहरा छाए रहने के संकेत हैं। खुले स्थानों पर कोहरे की मार अधिक पड़ सकती है।

शीतलहर के चलते सर्दी फिर बढ़ गई

रविवार को सर्द हवाएं शरीर में घुसी जा रही थीं। दोपहर भर ऐसा ही मौसम रहा। जबकि शाम को सर्दी फिर गहरा गई। निचला तापमान तेजी से गिरा, यह 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खुले स्थानों पर बिछ गई सफेद चादर

सोमवार सुबह भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। लिहाजा कोहरे के बीच ही प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे रामभक्त। रविवार की सुबह घने कोहरे में डूबी रही। 10 बजे तक सभी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। खुले स्थानों, हाईवे और अंदरूनी सड़कों पर सफेद चादर बिछी रही। बाजार देर से खुले।

29 दिसंबर से झेल रहे भीषण सर्दी

इस सीजन भीषण सर्दी का लंबा दौर चल रहा है। सबसे ठंडे दिनों की शुरूआत 29 दिसंबर से हो गई। यह अब तक चल रही है। कई बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा चुकी हैं। बीच में कोहरा भी छाया रहा है। इस कारण बाजार लगातार देरी से खुल रहे हैं। कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोग देरी से दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहे हैं। निर्माणों की रफ्तार भी मंद हो गई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement