Connect with us

Chhattisgarh

Political rhetoric intensifies in Chhattisgarh on Ram Mandir issue TS Singhdev said on Sonia statement on Pran Pratistha

Published

on

Political rhetoric intensifies in Chhattisgarh on Ram Mandir issue TS Singhdev said on Sonia statement on Pran Pratistha


ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सियासत और बयानबाजी का दौर जारी है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी के दिन उत्सव की तैयारी में लगी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस लगातार प्राण प्रतिष्ठा को भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक एजेंडा बता रही है। इन बयानों के बीच विवादों से दूर रहने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी आ गए है। सिंहदेव ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की बातों का समर्थन करते हुए सनातन धर्म और शंकराचार्य के बयानों से तर्क दिया है। 

सिंहदेव बोलेः विवादित बयानों से दूरी रखने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राम मंदिर को लेकर आपनी बात रखी है। सबसे पहले तो सिंहदेव ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि इनके लिए देश की आजादी ही 2014 में हुई है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी और वर्तमान नेतृत्व के लिए यह कहना बहुत आसान भी है और बहुत कठिन भी है। राम मंदिर को लेकर सिंहदेव ने कहा कि मैंने मीडिया में देखा है कि चारों पीठ के शंकराचार्य जी ने कहा है कि हम वहां नहीं जाएंगे और कारणों से उन्होंने बताया है। सनातन धर्म की बात करने वाले पहले शंकराचार्य जी से बात कर ले, कांग्रेस तो बहुत पीछे आएगी।  सनातन धर्म के रक्षक या फिर रास्ता दिखाने वाले नरेंद्र मोदी नहीं है, ना कि कांग्रेस पार्टी है वह सिर्फ शंकराचार्य हैं। इसलिए पहले भाजपा उनसे बात करके सहमति ले ले। 

पायलट‌ बोलेः वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए, अगर धर्म की आड पर राजनीति की जा रही है तो वह कोई स्वीकार नहीं करेगा। 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय‌ ने कहा: कांग्रेस पार्टी के द्वरा राम मंदिर पर लगातार बयानबाजी के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसा है। कांग्रेस के राम मंदिर ना जाने और इसे  ध्रुवीकरण और इवेंट बताने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस को समझ में उतना ही आता है जितना उन्हें समझाया जाता है, वह उतनी ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोहरा मापदंड अपनाती है। यह लोग कभी श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनाव के समय खुद को सनातनी बताते हैं। मुख्यमंत्री साय‌ ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने निमंत्रण को ठुकराया है, अब जनता इन्हें ठुकराएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement