Uttarakhand
जानिए क्यों राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अभिभाषण के दौरान विपक्ष के आगे जोड़े हाथ।
चमोली/भराड़ीसैंण – गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान हर कोई उस समय हतप्रभ रह गया जब राज्यपाल मेजर जनरल गुरमीत सिंह ने अपना अभिभाषण पढ़ते समय विपक्ष के आगे हाथ जोड़ लिए।
दरअसल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जब राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे तभी कांग्रेस के विधायकों ने हो–हल्ला शुरू कर दिया, जिसे देख राज्यपाल गुरमीत सिंह बेहद नाराज़ लहज़े में विपक्ष के सामने हाथ जोड़ने लगे, जिसे देख सदन में हर कोई सन्न रह गया।
