Connect with us

Uttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की हुई धमाकेदार शुरुआत , 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने मारी बाजी…..

Published

on

38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की हुई धमाकेदार शुरुआत , 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने मारी बाजी…..


उत्तराखण्ड : उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के एथलेटिक्स स्पर्धाओं में आज सुबह से ही खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। आज के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें देशभर से आए एथलीटों ने बेहतरीन दौड़ दिखायी।

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक जीता पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर सबसे पहले रेखा को पार किया। सावन की यह जीत उनके मेहनत और कड़ी ट्रेनिंग का नतीजा रही। महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

May be an image of 3 people and track and field

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव का दबदबा महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी। उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। संजीवनी का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने अपनी मेहनत को साबित करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखण्ड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि उत्तराखण्ड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement