Uttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन , 13 गोल्ड के सहित अब तक जीते 57 पदक…..

Published

on



देहरादून : उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से नया इतिहास रच दिया है। राज्य के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 57 पदक जीतकर खेलों में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की है। 28 जनवरी से शुरू हुए इन खेलों में उत्तराखंड ने 13 स्वर्ण पदकों के साथ मेडल की अर्धशतक से ऊपर छलांग लगाई है।

इससे पहले राज्य का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में हैदराबाद में हुए 32वें राष्ट्रीय खेलों में था, जहां उत्तराखंड ने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ कुल 10 पदक जीते थे। 37वें राष्ट्रीय खेलों में गोवा में उत्तराखंड ने 24 पदक जीते थे, लेकिन केवल 3 गोल्ड के कारण राज्य 25वें स्थान पर रहा था। अब 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने 57 पदक जीतकर नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 38वें राष्ट्रीय खेलों के 12वें दिन तक, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज के साथ कुल 50 पदक जीते हैं और तालिका में 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। राज्य के खिलाड़ियों ने इन खेलों में 6 दिन का समय और बचा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वे और पदक जीत सकते हैं।

विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन:

  • मॉडर्न पेंटाथलॉन: उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 7 पदक जीते हैं। इसके साथ ही राज्य ने पदक तालिका में भारी उलटफेर किया और टॉप 6 में अपनी जगह बनाई।
  • बॉक्सिंग: बॉक्सिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 7 पदक जीते हैं।
  • वुशु: वुशु में राज्य के खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 12 पदक जीते।
  • ताइक्वांडो: ताइक्वांडो में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 10 पदक जीते गए।
  • योगासन: योगासन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ 4 पदक जीते।
  • बैडमिंटन: बैडमिंटन में उत्तराखंड ने 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 पदक जीते, हालांकि गोल्ड का खाता नहीं खुल सका।
  • केनोइंग और कयाकिंग: इस खेल में उत्तराखंड ने 1 स्वर्ण और 2 रजत के साथ कुल 3 पदक जीते।
  • लॉन बॉल: इस खेल में पहली बार एंट्री के साथ उत्तराखंड ने 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 3 पदक जीते।
  • रोइंग: रोइंग में राज्य के रोवर्स ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ 3 पदक जीते।
  • हैंडबॉल और वेटलिफ्टिंग: हैंडबॉल में राज्य को 1 सिल्वर और वेटलिफ्टिंग में 1 ब्रॉन्ज मिला।
  • फुटबॉल: उत्तराखंड की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सिल्वर मेडल जीता।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version