Uttarakhand
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार जीते 5 स्वर्ण पदक…
![38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार जीते 5 स्वर्ण पदक… 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार जीते 5 स्वर्ण पदक…](https://dailybharattv.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-1.10.04-PM.jpeg)
देहरादून – राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने बृहस्पतिवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ताइक्वांडो में पूजा यादव ने स्वर्ण पदक जीतते ही राज्य के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी। यह अब तक के सभी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
राज्य को राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग और एथलेटिक्स जैसे खेलों में भी कई पदकों की उम्मीद है। राज्य के पांच मुक्केबाज – निवेदिता, काजल, हिमांशु सोलंकी, कपिल पोखरिया, और नरेंद्र सिंह – बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचे हैं। ये सभी खिलाड़ी गोल्ड के लिए आज विभिन्न राज्यों के मुकाबले अपनी ताकत दिखाएंगे।
ताइक्वांडो में भी राज्य के चार अन्य पदक पक्के हो चुके हैं। फुटबॉल में भी राज्य के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है और अब वे गोल्ड के लिए मुकाबला करेंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य को अन्य खेलों में भी पदकों की उम्मीद है।
उत्तराखंड को अब तक इन खेलों में मिले पाँच स्वर्ण:
- वुशु
- लॉन बॉल
- योगासन
- कैनोइंग और कयाकिंग
- ताइक्वांडो
पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को मिले पदक:
आयोजन | राष्ट्रीय खेल | रैंक | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
---|---|---|---|---|---|---|
गोवा | 37वें | 25वीं | 3 | 7 | 14 | 24 |
गुजरात | 36वें | 26वीं | 1 | 8 | 9 | 18 |
केरल | 35वें | 23वीं | 2 | 5 | 12 | 19 |
झारखंड | 34वें | 19वीं | 4 | 4 | 5 | 13 |
गुवाहटी | 33वें | 18वीं | 4 | 4 | 5 | 13 |
#NationalGames #UttarakhandGold #Taekwondo #Boxing #Football #UttarakhandRecords #SportsExcellence #GoldMedals #Wushu #LawnBowls #Canoeing #Kayaking #Athletics