Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के गांव में बिजली गिरने से 6 साल के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, 5 घायल

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

अधिकारी ने बताया, घायलों में से तीन महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्हें आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सीहोर, भाषाTue, 24 Sep 2024 05:58 AM
Share

मध्य प्रदेश के सीहोर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित एक गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

आष्टा के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आकाश अमलाकर ने बताया कि घटना के समय वे कोठारी गांव में सोयाबीन की फसल काट रहे थे।ए सडीओपी ने मृतकों की पहचान सीमा, सलोनी नारायण और छह साल के दिनेश सिंह के रूप में की है। अधिकारी ने बताया, “घायलों में से तीन महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्हें आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

इससे पहले इंदौर जिले के महू कस्बे में भारी बारिश के बीच एक घर की छत पर खेल रहे दो किशोरों की संभवतः आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोर सार्थक (15) और अंकित शाम (15) के समय छत पर खेल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे जब भारी बारिश हो रही थी, घर के लोगों ने धमाके जैसी आवाज सुनी, जिसके बाद वे छत पर पहुंचे। उन्हें दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।

खत्री ने बताया कि पुलिस की एक टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और लड़कों को महू सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि छत पर आकाशीय बिजली गिरी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version