Uttarakhand

3 और 4 नवंबर को होगा विस का विशेष सत्र, स्थापना दिवस की रजत जयंती पर मिल सकता है बड़ा तोहफा

Published

on





कैबिनेट की बैठक में राज्य स्थापना की रजत जयंती की अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित कराने का फैसला लिया गया था। जिसमें तिथि और स्थान तय करने के लिए सीएम धामी को अधिकृत किया गया था। अब सीएम ने इसकी घोषणा कर दी है।

3 और 4 नवंबर को होगा विस का विशेष सत्र

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले विशेष सत्र की सरकार ने तारीख घोषणा कर दी है। राज्य सरकार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर से पहले तीन और चार नवंबर को देहरादून में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष आहुत करेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंड्डूरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रजत जयंती वर्ष में प्रदेश सरकार जरूर कुछ ना कुछ राज्यवासियों के लिए बेहतरीन करने जा रही है। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर राज्य में कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं की जानी है। इसीलिए इस विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version