Connect with us

Uttarakhand

25 सालों बाद घर पहुंची बिजली, प्रशासन की पहल से बदली तस्वीर

Published

on

25 सालों बाद घर पहुंची बिजली, प्रशासन की पहल से बदली तस्वीर





ALMORA: तहसील रानीखेत क्षेत्र के मजखाली के समीप ग्राम कारखेत में रहने वाली लीला देवी के घर आखिरकार बिजली की रोशनी पहुंच गई।

मीडिया के माध्यम से ये मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था कि लीला देवी काफी लंबे समय से विद्युत सुविधा से वंचित थीं और उनका आवास पूरी तरह अंधेरे में रह रहा था। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद प्रशासन और विद्युत विभाग ने ग्राम कारखेत निवासी लीला देवी पत्नी स्वर्गीय बिहारी राम के आवास पर विद्युत कनेक्शन लगाया। उल्लेखनीय है कि लीला देवी पूर्व में कई बार संबंधित सरकारी कार्यालयों में शिकायत दर्ज करा चुकी थीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

वहीं, ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से लीला देवी को सर्दी से बचाव के लिए कंबल भी उपलब्ध कराया गया। प्रशासन द्वारा किए गए इस मानवीय और त्वरित सहयोग से लाभार्थी ने संतोष व्यक्त किया और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील कदम बताया।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement