Rajasthan

मॉनसून के दिन पूरे, आज से शुरू हो रही है विदाई; जाते-जाते जमकर भीगेंगे ये 13 राज्य, मौसम न्यूज़

Published

on


23 September Weather: कहीं राहत और तो कहीं आफत बरसाने के बाद अब मॉनसून की विदाई का समय आ गया है। खबरें हैं कि सोमवार से मॉनसून की वापसी गुजरात से शुरू हो सकती है। IMD यानी मौसम विज्ञान विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि 23 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान और कच्छ से दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी शुरू होने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही हैं। खास बात है कि मॉनसून की विदाई करीब 10 दिनों की देरी से हो रही है।

यहां कमजोर पड़ा मॉनसून

एजेंसी वार्ता के अनुसार, मौसम विज्ञान केन्द्र ने शनिवार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अब कमजोर पड़ गया है।

आज कहां होगी बारिश

पश्चिम राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत में इस सप्ताह छिटपुट से हल्की बारिश हो सकती है। 26 सितंबर तक कोंकण और गोवा में, 27 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में, 25 सितंबर तक मराठवाड़ा में भारी से अति भारी बारि हो सकती है। गुजरात क्षेत्र में 27 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं।

IMD ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान ओडिशा, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड में बारिश की संभावनाएं हैं। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 2 दिनों के दौरान मध्यम बारिश हो सकती है। खास बात है कि 23 सितंबर को पूर्वोत्तर को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी दी है कि विदर्भ, छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 26 सितंबर तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ और 27 सितंबर तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में इस सप्ताह बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 सितंबर, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में 23 और 24 सितंबर, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 25 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version