Uttarakhand

22 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा पार्किंग व्यवस्था मजबूत, श्रद्धालुओं को मिलेगा सुगम सफर का अनुभव

Published

on

RUDRAPRAYAG: 22 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद में तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा अभी से ही पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जाम जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कुल 15 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था

हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए विस्तृत और व्यवस्थित रोडमैप तैयार किया है। यात्रा मार्ग पर यातायात को नियंत्रित और सुचारु बनाए रखने के लिए कुल 15 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जाएगा।

इनमें जनपद की 6 प्रमुख बड़ी पार्किंग विशेष रूप से विकसित की गई हैं, जिनमें गुलाबराय, अगस्तमुनि, सीतापुर और सोनप्रयाग प्रमुख हैं। इन स्थानों पर बड़े स्तर पर पार्किंग निर्माण और विस्तार कार्य किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक वाहनों को समायोजित किया जा सके। इसके अलावा, यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में छोटी-छोटी पार्किंग स्थलों का भी विकास किया गया है, ताकि वाहनों का दबाव किसी एक स्थान पर केंद्रित न हो और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

 

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि जनपद में छोटी और बड़ी पार्किंगों को मिलाकर कुल 15 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पार्क करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version