Uttarakhand

2027 चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ

Published

on

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। इसी बीच भाजपा को झटका देते हुए पूर्व भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस फैसले से प्रदेश की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आगामी चुनाव से पहले इसे एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में थामा पार्टी का हाथ

रामशरण नौटियाल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे रामशरण नौटियाल

रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। अप्रैल 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब करीब 12 साल बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है। भाजपा से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रामशरण नौटियाल का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस फैसले का चकराता और जौनसार-बावर क्षेत्र की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में सामने आएगा। वहीं, कांग्रेस में उनकी वापसी से आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version