Uttarakhand

16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा-सुनंदा महोत्सव

Published

on

नैनीताल :  सरोवर नगरी नैनीताल में सुप्रसिद्ध मां नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 2026 आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाये जाने के लिए श्री राम सेवक सभा सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि पंचांग और आचार्य सलाह के आधार पर इस वर्ष 2026 में श्री नन्दा, सुनन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ पंचमी 16 सितंबर को कदली दल वृक्ष रवाना के साथ आयोजित किया जाएगा।

16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा-सुनंदा महोत्सव

सितंबर 19 को भाद्र पद अष्टमी को ब्रह्ममुहूर्त में मूर्ति स्थापना तथा 23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण किया जाएगा । इनके अतिरिक्त कन्या पूजन ,विश्वशांति हेतु हवन ,महा भंडारा के कार्य क्रम तिथि अनुसार किए जाएंगे । इसी क्रम में डॉक्टर ललित तिवारी ने हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को एक भेंट में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया बैठक सफल संचालन हेतु 23, उप समितियां बनाई गई है।

शहरवासियों से सहयोग व सुझाव लेने का लिया गया निर्णय

बैठक में ये भी तय हुआ कि महोत्सव की सफलता के सरकार, शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, डीएसए का सहयोग लिया जाएगा। शहर के भक्तजनों ,गणमान्य लोगों, महिलाओं के सहयोग के लिए बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा इस वर्ष श्री राम सेवक सभा में बैठक मे अन्य व्यवस्था और भव्यता सहित सभी शहरवासियों से सहयोग व सुझाव लेने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में कहा गया कि ये उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत ,परंपराओं का निर्वहन करने वाला महोत्सव लोकोत्सव है जिसमें सभी की भागीदारी प्रार्थनीय है। नैनीताल श्री नन्दा देवी महोत्सव का प्रारंभ 1903 से हुए जब स्वर्गीय मोती राम साह द्वारा इसे प्रारंभ कराया गया तथा 1926 से श्री राम सेवक सभा इससे करती आ रही है। संस्कृति संरक्षण ,हेतु ध्वज वाहक का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा बैठक की अध्यक्षता मनोज सह तथा संचालन जगदीश बवाड़ी ने किया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version