Uttarakhand

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना, डीएम ने की भागीदारी की अपील

Published

on



पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों से 16 से 30 नवंबर तक होने वाली ऑनलाइन स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना

नागरिक se.census.gov.in⁠ पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रत्येक परिवार को सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।

डीएम ने की भागीदारी की अपील

डीएम ने बताया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जनसंख्या गणना होगी, जबकि पांच से नौ जनवरी तक संशोधन कार्य किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सही एवं सटीक जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version