Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बसों और गाड़ियों की टक्कर के बाद जिंदा जले 13 लोग

Published

on



yamuna-expressway-accident

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक के बाक एक सात बसें और तीन छोटी गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

यमुना एस्कप्रेसवे पर कोहरे के कारण सात बसें और तीन वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इसके बाद धमाके के साथ ही बसों में आग लग गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की जलकर मौत होने की पुष्टि हो गई। जबकि 33 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बसों और गाड़ियों की टक्कर के बाद 13 लोग जिंदा जले

हादसे के बाद बसों औऱ गाड़ियों में आग लगने के कारण 13 लोग जिंदा जल गए। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के अवशेषों को पॉलीथीन में ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। हालांकि वाहनों में आग लगने कती वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version