Uttarakhand

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, परिवार में मातम

Published

on

अल्मोड़ा – लमगड़ा के सत्यों में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार चालक की मौत हो गई। चालक यात्री छोड़कर वापस अपने घर की और लौट रहा था। इस बीच कार हादसे का शिकार हो गयी।

बता दे कि  बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा अपनी कार संख्या डीएल 1-जेड सी 7131 में यात्रियों को छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच सत्यों के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुची..रेस्क्यू कर व्यक्ति को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया. जहा चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्कयवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version