Uttarakhand
हिमालयी विकास पर फोकस, सीएम धामी और इसरो सचिव हुए शामिल
सम्मेलन में इसरो के सचिव डॉ. वी. नारायणन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही इसरो के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं देशभर से आए विशेषज्ञ भी इस मंच पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अंतरिक्ष तकनीक की भूमिका को चिन्हित करना है, विशेषकर जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्वतीय क्षेत्रीय विकास और संचार जैसी आवश्यकताओं को लेकर।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि “उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के सतत विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है”। इसरो के सहयोग से राज्य की आपदा चेतावनी प्रणाली, कृषि योजना और भौगोलिक सूचना प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।