Uttarakhand

हल्द्वानी विवाद ने पकड़ा तूल! कांग्रेस पहुंची कोतवाली, 15 लोगों पर कार्रवाई की मांग

Published

on

हल्द्वानी :  हल्द्वानी के रामलीला मैदान में काग्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कुछ लोगों द्वारा किए शुद्धिकरण मामला लगातार बढ़ता जा रहा है बीते दिनों पूर्व काँग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद काँग्रेस भी मुखर हो गई है।

हल्द्वानी विवाद ने पकड़ा तूल! कांग्रेस पहुंची कोतवाली

कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ कोतवाली पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, श्री राम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय समेत 15 अन्य के खिलाफ लालकुआँ कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा की हमेशा से ही दलित विरोधी मानसिकता रही है

15 लोगों पर कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपने बयान में इस घटना का समर्थन किया है जिसके बाद आज लालकुआँ कोतवाली में तहरीर सौपी गई है। वहीं पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह खनवाल ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है पहले काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद राम धर्मार्थ सेवा न्यास के द्वारा शुद्धिकरण का कृत्य किया गया उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा उसे सही ठहराया जाना बर्दाश्त नही किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version