Uttarakhand

हल्द्वानी के रानीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस में 5 साल की बच्ची को कुचला

Published

on

हल्द्वानी  : हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

हल्द्वानी के रानीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा

हल्द्वानी के रानीबाग में एक रोडवेज बस ने पांच साल की बच्ची को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला बताया जा रहा है कि रानीबाग क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान स्कूल से आ रही 5 साल की बच्ची अचानक बस की चपेट में आ गई। जिस से उसकी मौत हो गई।

बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ गई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने बस नहीं रोकी और बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया।

मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version