Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में SDRF का सर्च अभियान सफल, डूबे बालक का शव बरामद

Published

on

हरिद्वार में SDRF का सर्च अभियान सफल, डूबे बालक का शव बरामद

हरिद्वार :  आज 29 मई 2026 को SI आशीष त्यागी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान अमरापुरी घाट, नियर डाम कोठी, हरिद्वार क्षेत्र में पूर्व में गंगा नदी में डूबे 15 वर्षीय बालक का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद कर लिया गया, जिसे नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

उक्त बालक की पहचान विष्णु पुत्र विजय प्रजापति, उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ललतारों पुल नियर वाल्मीकि चौक, हरिद्वार के रूप में हुई। बता दें कि 26 मई को सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई थी कि अमरापुरी घाट, नियर डाम कोठी क्षेत्र में एक बालक गंगा नदी में डूब गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा देर शाम तक गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग व राफ्ट के माध्यम से लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जिसके क्रम में आज उक्त बालक का शव बरामद किया गया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement