Uttarakhand

हरिद्वार में हुआ CM योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, छोटे बेटे महेंद्र ने दी मुखाग्नि

Published

on

हरिद्वार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। छोटे बेटे महेंद्र ने मां की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और नम आंखों से मां को अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के दौरान योगी आदित्यनाथ के बड़े भाई मानवेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग और क्षेत्रवासी पहुंचे। इस दौरान पूरे माहौल में शोक और भावुकता का दृश्य देखने को मिला। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भी नम आंखों से सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। मां के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version