Uttarakhand

हरिद्वार में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Published

on

हरिद्वार :  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हरिद्वार में भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की एडवाइजरी के तहत आईएमए समेत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में जांच और उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बुखार, खांसी, जुकाम या शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सकीय सलाह लें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें और संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version