Uttarakhand

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और वीकेंड को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया जा रहा है विशेष ट्रैफिक प्लान…

Published

on

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आगामी वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। बीते वीकेंड में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान किया, जिसके बाद अब अगले बड़े स्नान पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं।हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है।

एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने बताया कि वीकेंड और सोमवती स्नान के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रमुख चौराहों और भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर डायवर्जन प्लान भी तत्काल लागू किया जाएगा ताकि शहरवासियों और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन और पुलिस का दावा है कि इस बार भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन को लेकर पहले से अधिक प्रभावी व्यवस्था लागू की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version