Uttarakhand

हरिद्वार में नीलगायों के आतंक पर जागा प्रशासन, किसानों को मिलेगा मुआवजा

Published

on

हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला, खेलड़ी इलाके में नीलगायों और अन्य जंगली जानवरों के आतंक से परेशान किसानों की शिकायतों पर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। पिछले कई वर्षों से फसलों को हो रहे भारी नुकसान और किसानों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने वन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन गांवों में जंगली जानवरों का सबसे ज्यादा प्रभाव है, वहां वन विभाग की विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लगातार मॉनिटरिंग करेंगी और किसानों को ऐसे उपाय बताएंगी, जिनसे फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही डीएफओ को भी पूरे मामले पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान की फसल को जंगली जानवरों से नुकसान हुआ है, तो नियमानुसार उसका आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

गौरतलब है कि बौगला क्षेत्र के किसानों ईश्वर चौहान का आरोप है कि नीलगायों और रोझों के आतंक के कारण करीब 1000 बीघा कृषि भूमि पर पिछले 5 से 7 वर्षों से खेती प्रभावित है। किसानों ने चेतावनी दी थी कि समाधान नहीं होने पर वे वन विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। अब प्रशासन की सक्रियता के बाद किसानों को राहत और स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version