Uttarakhand

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर, शहर की दिवारों पर उकेरे जा रहे सुंदर चित्र

Published

on

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। जहां कुंभ मेले के बजट से 5 स्थाई पुल, 4.5 किलोमीटर लंबे गंगा घाट और कई सड़कें बनाई जा रहीं हैं, वहीं रंग रोगन का कार्य भी प्रगति पर है।

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं इसके लिए शहर की प्राचीन इमारतों को एक ही रंग दिया जा रहा है। इसके साथ ही हाइवे के फ्लाईओवर और रेल अंडर पास पर सनातनी देवी देवताओं और ऋषि मुनियों की तस्वीरें बनाई जा रहीं हैं। उद्देश्य है कि शहर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को हरिद्वार की आध्यात्मिक पहचान और प्राचीन परंपराओं की झलक दिखाई दे।

50 साल पुरानी इमारतों को दिया जा रहा एकरूप रंग रूप

लोगों को चित्रों के माध्यम से सनातन धर्म की सभ्यता और संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। खासकर हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाट और कनखल क्षेत्र की करीब 150 साल पुरानी इमारतों को एकरूप रंग रूप दिया जा रहा है। वहीं, हाईवे पर बने फ्लाईओवर की दीवारों को धार्मिक चित्रकारी से सजाया जा रहा है। रेल अंडरपास की दीवारों पर भी इसी तरह रंग रोगन का कार्य चल रहा है।

सनातन धर्म से जुड़े देवी देवताओं की बन रही सुंदर तस्वीरें

बता दें कि इन दीवारों पर सनातन धर्म से जुड़े देवी देवताओं, प्राचीन ऋषि मुनियों, साधु संतों की तस्वीरों को रंगो से उकेरा जा रहा है। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि शहर के सौंदर्यकरण के लिए पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए एचआरडीए और एनएएचएआई को जिम्मेदारी दी गई है। नवंबर के अंत तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version