Uttarakhand

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का महाआगाज़, भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का मास्टर प्लान!

Published

on

हरिद्वार : हरिद्वार से बड़ी खबर! कांवड़ यात्रा का बिगुल बज चुका है। बाबा भोले के भक्तों के स्वागत के लिए धर्मनगरी पूरी तरह तैयार है। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और 11 अगस्त की महाशिवरात्रि को लेकर हरिद्वार पुलिस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का महाआगाज़

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर खुद तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। व्यापार मंडल, गंगा सभा और टैक्सी-टेंपो यूनियनों के साथ अहम बैठकें पूरी हो चुकी हैं। 17 जुलाई को अंतरराज्यीय पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक होगी, जिसमें यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकारी शामिल होंगे।

भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का मास्टर प्लान !

एक्सप्रेस-वे को ध्यान में रखते हुए नया ट्रैफिक और रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था भी इस बार हाईटेक और चाक-चौबंद रहेगी। भारी पुलिस बल की तैनाती होगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version