Uttarakhand

हरिद्वार में करौली शंकर महाराज की दंडवत यात्रा, 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प

Published

on

हरिद्वार :  हरिद्वार में मठाधिपति करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में भव्य दंडवत यात्रा जारी है। दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक के बाद शुरू हुई यह यात्रा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन, कनखल से आगे बढ़ते हुए हर की पौड़ी पर संपन्न होगी। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में अनुयायी दंडवत करते हुए यात्रा में भाग ले रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से मां गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

करौली शंकर महाराज ने कहा कि इस यात्रा में देश के लगभग सभी राज्यों से श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं। बारिश के बावजूद लोगों की मौजूदगी आस्था का सैलाब दर्शाती है। उन्होंने बताया कि आज भी चार हजार से अधिक लोग दंडवत यात्रा में भाग लेंगे। यात्रा का उद्देश्य देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना, सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और 2027 के कुंभ को सफल, दिव्य एवं भव्य बनाने में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति पूरे विश्व की धरोहर है और इसकी परंपराएं दुनिया को आकर्षित करती हैं। मां गंगा की स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संदेश के साथ श्रद्धालु इस यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version