Uttarakhand

हरिद्वार में ई-रिक्शा पर सख्ती, बिना सत्यापन वाले चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Published

on

हरिद्वार : हरिद्वार में ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर है। संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के नेतृत्व में 1 अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बिना सत्यापन चल रहे ई-रिक्शाओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार 31 मार्च तक सत्यापन की अंतिम तारीख तय की गई थी, लेकिन कई चालकों ने इसे नजरअंदाज किया।

हरिद्वार में बिना सत्यापन वाले चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

हरिद्वार में बिना सत्यापन वाले चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। 1 अप्रैल से शुरू हुए विशेष अभियान के चलते परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अब तक करीब 25 ई-रिक्शाओं को बंद कर दिया है और चालानी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बिना वेरिफिकेशन के चालक श्रद्धालुओं के लिए बन सकते हैं खतरा

निखिल शर्मा ने साफ कहा कि बढ़ती ई-रिक्शा संख्या से शहर में जाम की समस्या भी बढ़ रही है, वहीं सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के चालक श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने सभी ई-रिक्शा मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना सत्यापन पूरा कराएं, ताकि कार्रवाई से बच सकें और शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version