Uttarakhand

हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, मांगे पूरी ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Published

on

हरिद्वार : हरिद्वार में एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सड़कों पर हैं। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजते हुए मानदेय वृद्धि, पेंशन लागू करने, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि और सेवा आयु 62 वर्ष करने की मांग की है।

मांगे पूरी ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने बायोमेट्रिक उपस्थिति, जटिल केवाईसी प्रक्रिया और मोबाइल रिचार्ज की समस्याओं पर भी नाराज़गी जताई। साथ ही अतिरिक्त विभागीय कार्यों के बदले अलग मानदेय देने और सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति की मांग दोहराई।

जिला अध्यक्ष रितेश चौहान ने चेतावनी दी कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। संगठन का साफ संदेश है— “हमें दया नहीं, हमारा अधिकार चाहिए।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version